लखनऊ कमिश्नरेट थाना वजीरगंज पुलिस ने 48 घंटे गुमशुदा को सकुशल बरामद किया, परिवार ने किया वजीरगज थाने की टीमो का धन्यवाद.
लखनऊ कमिश्नरेट थाना वजीरगंज पुलिस ने 48 घंटे गुमशुदा को सकुशल बरामद किया, परिवार ने किया वजीरगज थाने की टीमो का धन्यवाद.
लखनऊ के कमिश्नरेट थाना वजीरगंज के क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता मिली है। 4 जून 2026 को आवेदक गुड्डू ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग पुत्र अहम बिना बताए घर से कहीं चला गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश त्रिपाठी ने तत्काल गुमसुदगी संख्या 18/26 दर्ज कराई और जांच की जिम्मेदारी चौकी इंचार्ज पांडेयगंज श्री रजत सिंह के नेतृत्व में उo निo शिवम मौर्य को सौंपी। चौकी प्रभारी रजत सिंह ने देरी न करते हुए अहम की तलाश के लिए दो टीमें गठित कीं और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की लगातार कोशिशों के चलते 6 जून 2026 को अहम को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके पिता गुड्डू के सुपुर्द कर दिया गया। गुमशुदा बेटे के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी की लहर है और परिजनों ने वजीरगंज पुलिस की सक्रियता और तत्परता के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।
