आज 5-06-2026-को मोहर्रम के त्योहार को लेकर की गई पीस कमेटी की मिटिग








लखनऊ में मोहर्रम-के 2026 के अवसर पर जनपद लखनऊ के पश्चिमी जोन क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अग्रिम तैयारियों की समीक्षा हेतु आज दिनांक 05 जून 2026 को डीसीपी पश्चिमी कार्यालय, थाना कैसरबाग परिसर स्थित मीटिंग कक्ष में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक/गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, अग्निशमन विभाग, अभिसूचना इकाई तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पश्चिमी जोन के समस्त प्रभारी निरीक्षकों मौजूद रहे बैठक में अवगत कराया गया कि चन्द्रदर्शन के अनुसार दिनांक 17 अथवा 18 जून 2026 से मोहर्रम माह प्रारम्भ होने की संभावना है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पश्चिमी जोन क्षेत्र में शिया समुदाय द्वारा पहली, सातवीं, आठवीं, नौवीं एवं दसवीं मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिभाग करेंगे तथा मातम एवं सीनाजनी के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। बैठक के दौरान जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग,संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर मोहर्रम के समस्त कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई।