लखनऊ मिशन शक्ति 

जागरूकता अभियान फेज-5.0 एवं बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत थाना अमीनाबाद की चौकी नज़ीराबाद क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार आज़ाद की उपस्थिति में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शुचि सावंत, चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सेंगर, महिला आरक्षी रीता एवं महिला आरक्षी वंदना यादव द्वारा बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 101 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी एवं गोपनीय जानकारी साझा करने के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तिकरण संबंधी सेवाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस सहायता का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।