लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट/थाना- सैरपुर पुलिस टीम ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यपहरण कर बंधक बनाकर यौन शोषणकरने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 












लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट/थाना- सैरपुर  पुलिस टीम ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यपहरण कर बंधक बनाकर यौन शोषणकरने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


30.05.2026 को थाना स्थानीय पर मुकदमा वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि मंजूर अली पुत्र साबिर अली द्वारा वादिनी को नशीला पदार्थ सुघांकर व्यपहरण कर बंधक बनाकर यौन शोषण किया गया व अन्य व्यक्तियों द्वारा वादिनी को बंधक बनाया गया। तत्काल उपरोक्त शिकायत पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 64/87/123/127(2) भा0न्या0सं0, 2023 थाना सैरपुर लखनऊ पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष मनोज कुमार कोरी द्वारा ग्रहण की गयीघटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वादिनी का मेडिकल परीक्षण, बयान अंतर्गत धारा 180 भा०ना०सु०सं० की कार्यवाही की गयी। घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 31.05.2026 समय 22.00 बजे शिव कालोनी रोड लखीमपुर खीरी से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्त मंजूर अली पुत्र साबिर अली निवासी ग्रा० महंगूखेड़ा थाना व जनपद खीरी हालपता शिव कालोनी रोड़ खीरी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है। मु0अ0सं0 60/2026 धारा 64/87/123/127(2) भा0न्या0सं0, 2023 थाना सैरपुर जनपद लखनऊ।-गिरफ्तार अभियक्त का नाम पता व व्यवसाय-मंजूर अली पुत्र साबिर अली निवासी ग्रा० महंगूखेड़ा थाना व जनपद खीरी हालपता शिव कालोनी रोड़ खीरी।-बरामद माल मुकदमाती का विवरण -मोबाइल फोन कम्पनी REDMI रंग बैगनी व 04 अदद सिम