चाणक्य कि जयंती पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव दिवसआचार्य

 चाणक्य कि जयंती पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव दिवसआचार्य

“ब्राह्मण समाज की मजबूती के लिए एकजुटता और सकारात्मक सोच आवश्यक”-  कुलदीप पाण्डेय

गोरखपुर। आचार्य चाणक्य कि जयंती के अवसर पर युवा जनकल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस एवं ब्राह्मण गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह पूर्वक राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम स्थित संस्था कार्यालय पर मनाया गया, जहां आचार्य चाणक्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 संस्था प्रमुख एवं अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य भारतीय ज्ञान, नीति और राष्ट्र निर्माण के महान प्रतीक हैं। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, संस्कृति, सभ्यता और मानवता के संरक्षण का वाहक रहा है। समाज की प्रगति और सम्मान के लिए आपसी एकता, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्यंत आवश्यक है। केवल संगठन बनाने से नहीं, बल्कि सामूहिक सोच और सहयोग की भावना से समाज मजबूत बनता है।

हम सबको आचार्य चाणक्य के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। क्योंकि महापुरुषों की जयंती उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का अवसर होती है।