लखनऊ थाना ठाकुरगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को कैंपबेल रोड बालागंज क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।मामले में थाना ठाकुरगंज पर मुकदमा संख्या 0321/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरी गांव मोड़ से मोहित सिंह और सलमान को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल जिसका नम्बर UP32HY2969  और वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामद मोटरसाइकिल थाना मलिहाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 118/2026 से संबंधित बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान सहित ठाकुरगंज पुलिस टीम शामिल रही।