लखनऊ कमिश्नरेट थाना अमीनाबाद क्षेत्र की रोड पर ई रिक्शा चालकों का किया गया चालान
प्रोजेक्ट सेफ राइड के तहत ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अभियान चलाया गयालखनऊ। श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था महोदय द्वारा प्रेषित आदेश के क्रम में दिनांक 13.06.2026 को "प्रोजेक्ट सेफ राइड" अभियान के तहत थाना अमीनाबाद क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना अमीनाबाद पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया। इस दौरान ई-रिक्शाओं का सत्यापन एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया।अभियान में उपनिरीक्षक/चौकी प्रभारी अमानीगंज, उपनिरीक्षक शुचि सावंत, उपनिरीक्षक मोहित यादव, महिला आरक्षी अन्तिमा तथा महिला आरक्षी रीता उपस्थित रहीं अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है।




