खेती की नई तकनीक और लाभप्रद उत्पाद देने का वादा - एंज़ा ज़ाडेन

खेती की नई तकनीक और लाभप्रद उत्पाद देने का वादा - एंज़ा ज़ाडेन



वाराणसी।  किसानों को बेहतर उपज और नई तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से बीज कंपनी एंज़ा ज़ाडेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने वाराणसी के एक प्रतिष्ठित होटल में रिटेलर मीट का आयोजन किया। मीटिंग की अध्यक्षता कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित शर्मा ने की। कार्यक्रम में 60 से अधिक विक्रेता बंधु उपस्थित रहे। कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर त्रिपुरारी पाण्डेय ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कंपनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एंज़ा ज़ाडेन निरंतर अनुसंधान के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान निकाल रही है। उन्होंने खेती से जुड़ी भविष्य की चुनौतियों और उनके रोकथाम के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कंपनी के स्टेट इंचार्ज धीरज बाल्यान और क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित शर्मा ने एंज़ा ज़ाडेन के उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से तोरई की उन्नत किस्म EZ SG33, करेला तथा अन्य नए बीज उत्पादों की विशेषताओं पर चर्चा हुई। कंपनी ने विक्रेता बंधुओं से वादा किया कि किसानों को नई तकनीक के साथ लाभप्रद और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। मीटिंग में प्रभु पटेल,विवेक मौर्य,आशुतोष सिंह,आलोक,दीपक मौर्य,सुभाष मौर्य,दिनेश,पवन,अनिल मौर्य सहित बड़ी संख्या में विक्रेता उपस्थित रहे