थाना अमीनाबाद क्षेत्र में बुक मार्केट में बेची जा रही है डुप्लीकेट किताबें , पुलिस की छापेमारी में नक़ली किताबें बरामद
थाना अमीनाबाद क्षेत्र में बुक मार्केट में बेची जा रही है नकली किताबें, पुलिस की छापेमारी में मार बरामद
कैसरबाग व अमीनाबाद थाने की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, दुकानों की ली तलाशी।
लखनऊ ।राजधानी के अमीनाबाद बुक मार्केट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मालवीय पुस्तक केन्द्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और एक प्रतिष्ठित प्रकाशनों कि किताबों की नकली किताबें बेचने की शिकायत थाना कैसरबाग में एक शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई में अमीनाबाद बुक मार्केट की कई दुकानों की तलाशी ली गई।
मामला इस तरह से है कि थाना कैसरबाग में आर्यन राघव पिता संजीव कुमार राघव स्थायी निवासी सी-393 प्रथम मंजिल, स्वर्ण जयती पुरम थाना मधुबन बापू धाम, जिला गाजियाबाद के द्वारा लिखित दर्ज कराई गई थी कि अमीनाबाद में कुछ दुकानदारों द्वारा उनके प्रकाशन की नकली किताबें बेचीं जा रही है। शिकायत के आधार पर थाना कैसरबाग व थाना अमीनाबाद की पुलिस टीम ने अमीनाबाद बुक मार्केट में तलाशी अभियान चलाया और नकली किताबों को बेचने वालों पर कार्यवाही की।दरअसल आर्यन राघव को विभिन्न प्रकाशनों (1) एमसी ग्रा हिल एजुकेशन इंडिया पीवीटी. एलटीडी. ऑफिस-केन्डर टेक स्पेन, टावर न.05, 8 वा तल, सेक्टर-62 नोएडा, उत्तर प्रदेश, (2) जेपी ब्रदर मेडिकल पब्लिशर पीवीटी. एलटीडी. ऑफिस 4841/आ प्लट नं. 22, द्वितीय तल, अंसारी रोड़, दरियागंज, नई दिल्ली-110002 (3) स्पेक्ट्रम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड ऑफिस-आ-1/291 फर्स्ट फ्लोर, जनकपुरी, न्यू दिल्ली ने अधिकृत किया है कि जो भी व्यक्ति उपरोक्त कंपनीयों की नकली पुस्तकें छापने, बनाने, बेचने आदि के कार्य में संलिप्त है। उनकी जांच करने एवं पुलिस में शिकायत कर कानूनी कार्यवाही करवाने हेतु अधिकृत किया हुआ है। साथ ही नकली असली किताबों को जाँचने की ट्रेनिंग ली है इसमें वह विशेषज्ञ है। इस अभियान में वह पुलिस टीम के साथ रहें जिससे असली और नकली किताबों की पहचान हो सकें।आर्यन राघव ने बताया कि "मुझे उपरोक्त कंपनियों की नकली पुस्तकों को असली किताबें बताकर बेचे जाने की सूचना मिली जिसके आलोक में मुझे जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए मुझे लखनऊ (उत्तर प्रदेश) भेजा गया। लखनऊ पहुँच कर दिनांक 20 जून 2026 को कैसरबाग थाना के अंतर्गत स्थित विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं द्वारा नकली पुस्तकों की बिक्री के संबंध में पता किया तो मालूम हुआ कि हमारे उपरोक्त प्रकाशनों की नकली पुस्तकों की बिक्री जिन पर नकली होलोग्राम व घटिया छपाई है को श्रियान्श बुक गैलरी, बिहाइंड आईसीआईसीआई बैंक, बेसिडे त्रिपाठी बुक हाउस, ग्वेन रोड, अमीनाबाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा की जा रही है। मैंने इसकी सूचना पुलिस आयुक्त लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को दी। पुलिस आयुक्त के द्वारा अपने थानाध्यक्ष थाना कैसरबाग लखनऊ को दिशा निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने एक टीम बनाकर कई दुकानों पर छापेमारी की लेकिन कुछ गलत नहीं मिला जिसके बाद पुलिस टीम श्रियान्श बुक गैलरी, बिहाइंड आईसीआईसीआई बैंक पर पहुंची और दो स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष दुकान पर गए तो दुकान के काउंटर पर मौजूद व्यक्ति से उससे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अनुरोध सोनकर पिता सिविल सोनकर निवासी मकान नंबर 247, बगिया गोपाल दास, नाज सिनेमा रोड, ख्याली गंज, आमिनाबाद पार्क, लखनऊ और को खुद को दुकान का मालिक बताया दुकान की तलाशी लेने पर इनके मकान के बाहरी कमरे में उपरोक्त प्रकाशनों की नकली किताबें क्रमशः बरामद हुई जो इस प्रकार हें 1. एमसी ग्रा हिल एजुकेशन, इंडिया पीवीटी. एलटीडी. के (आ) भारत की राजव्यवस्था लेखक एम लक्ष्मीकांत के 03 नग (2) स्पेक्ट्रम बुक्स प्राइवेट एलटीडी. की आ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया के 03 नगा (3) जेपी ब्रदर मेडिकल पब्लिशर पीवीटी. एलटीडी.(आ) आ मैनुअल ऑन क्लिनिकल सुरगी ऑथर एसडीएस के 01 नग। उपरोक्त सभी नकली किताबें बरामद हुई जिनकी जप्ति सूचि बनाकर पुस्तकों को मयमाल पुलिस के हवाले किया गया। बरामद सभी पुस्तकें विभिन्न कारणों से नकली हैं- (1) एमसी ग्रा हिल एजुकेशन इंडिया पीवीटी. एलटीडी. (2) जेपी ब्रदर मेडिकल पब्लिशर पीवीटी.एलटीडी व स्पेक्ट्रम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड की कुछ किताबों पर नकली होलोग्राम लगा है तो कुछ किताबों पर कोई होलोग्राम नहीं हैं, प्रिंटिंग क्वालिटी घटिया है, पेपर क्वालिटी घटिया है व बाइंडिंग भी घटिया है। इस प्रकार से बरामद किताबें नकली हैं। उक्त के आलोक में आपसे निवेदन है कि उपरोक्त सभी प्रकाशनों के प्रतिनिधि द्वारा तैयार की गई जब्ती सूचि व जब्ती सूचि के अंदर लिखित किताबों को अपने सुपुर्दगी में लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट (फिर) भारतीय न्याय संहिता एवं कपी राइट एक्ट के अंतर्गत दर्ज कराया गया।इस अभियान में उप निरीक्षक रामकेश सिंह, उप निरीक्षक माधव शर्मा, उप निरीक्षक चंदन कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक प्रशान्त, महिला उप निरीक्षक प्रियंका, उप निरीक्षक अंकित सिंह, महिला कन्सटेबल सुषमा देवी, कोमल, हेड कन्सटेबल प्रदीप कुमार, आशीष कुमार कुशवाहा शामिल रहें।


