राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रविवार को होगा।

 राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह रविवार को होगा।

गोरखपुर । राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह तथा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन 07 जून रविवार को होना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने बताया कि दिनांक : 07 जून 2026 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, शास्त्री चौक, गोरखपुर (उ.प्र.) में यह आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के सभी सदस्य व पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक के शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में आप सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे, नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा संगठन के विकास एवं विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के स्लोगन भी दिया 

"सबका सम्मान – सबका कल्याण"