बाल महिला सेवा संगठन" की पहल से जनसमस्या का त्वरित निस्तारण*ममता जी ने समस्या को सुनकर ममता बरसाई।

बाल महिला सेवा संगठन" की पहल से जनसमस्या का त्वरित निस्तारण*ममता जी ने समस्या को सुनकर ममता बरसाई। 












एक माह से लंबित कार्य 6 घंटे में पूर्ण - सिस्टम को दिखाया आईना लखनऊ, 04 जून 2026: राजधानी के फैज़ुल्लागंज क्षेत्र, दाउद नगर निवासी श्री राज कुमार पाल विगत एक माह से अपने परिसर में लगे स्मार्ट मीटर की सीलिंग हेतु विद्युत विभाग के चक्कर लगा रहे थे। उपभोक्ता द्वारा ऑनलाइन पोर्टल एवं संबंधित कार्यालय में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही थी, जिससे उपभोक्ता मानसिक रूप से परेशान था।प्रकरण बाल महिला सेवा संगठन" के संज्ञान में आते ही संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ममता त्रिपाठी जी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उपभोक्ता की समस्या से अवगत कराया एवं त्वरित निस्तारण हेतु अनुरोध किया।परिणामस्वरूप, जो कार्य विगत 30 दिनों से लंबित था, वह संगठन के हस्तक्षेप के मात्र 6 घंटे के भीतर पूर्ण कर दिया गया। दिनांक 04.06.2026 को विभागीय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मीटर सीलिंग का कार्य संपन्न किया गया