लखनऊ कमिश्नरेट थाना महानगर में फर्जी IPS अधिकारी बनकर पुलिस को धमकाने का मामला दर्ज, गोल मार्केट चौराहे पर चाय की दुकान पर विवाद की सूचना मिली थी। पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को चाय विक्रेता से बहस करते पाया था। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने खुद को IPS अधिकारी नोएडा बताया था। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे सैल्यूट क्यों नहीं किया गया। पुलिस ने आईडी कार्ड मांगा तो वह कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम मिथिलेश शुक्ला निवासी भरतनगर, सीतापुर रोड, लखनऊ बताया। उसने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-18 स्थित सैमसंग में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार मिथिलेश ने खुद को IPS बताकर पुलिस कर्मियों को धमकाया। इस हरकत से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाया गया। महानगर थाने में आरोपी को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है
