लखनऊ में बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन,लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर खजुआ नंदे वाली गली स्थित श्री महानागेश्वर मंदिर परिसर में भाजपा नेता / जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव संतोष जायसवाल के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण कियाकार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मध्य विधानसभा एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री कौशल किशोर जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वर्मा (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखनऊ भाजपा), पार्षद राहुल मिश्रा, पार्षद नागेंद्र सिंह, पार्षद संदीप शर्मा, पार्षद राजीव बाजपेयी, पार्षद साकेत शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष मनोज रस्तोगी, भाजपा नेता एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल, अनूप प्रजापति (पुजारी जी), अध्यक्ष एकता जागरण समिति हरीश कनौजिया, आशु जायसवाल, अक्षत जायसवाल (सुमित), विनय तिवारी, अनुराग सोनकर (मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा) सहित अनेक समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।