विश्व पर्यावरण दिवस पर हर कार्यकर्ता लगाए "एक वृक्ष मां के नाम":मनोज गुप्ता

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर कार्यकर्ता लगाए "एक वृक्ष मां के नाम":मनोज गुप्ता

  

पीलीभीत।भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "विश्वास, विकास और जन कल्याण" कार्यक्रम के तहत बिलसंडा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की।



मनोज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार 12 साल से गरीब, किसान और आम जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हर कार्यकर्ता "एक वृक्ष मां के नाम" अभियान के तहत पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है और एक पौधा लगाकर हम प्रकृति का ऋण चुका सकते हैं।उन्होंने बताया कि 5 जून को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। इसे भाजपा कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएं। सेवा कार्यों, वृक्षारोपण और रक्तदान के माध्यम से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जाए। मनोज गुप्ता ने 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर लगवाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। साथ ही भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जैविक खेती अभियान को भी किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से किसान की आय दोगुनी होगी और जमीन की उर्वरा शक्ति भी बचेगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य, महामंत्री गौरव पटेल, अरविंद शुक्ला, जसपाल सिंह, सियाराम राजपूत, गुड्डू राजपूत, राजा सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक चलाया जाएगा।