लखनऊ कमिश्नरेट थाना कैसरबाग पुलिस ने परिवार के उदास चेहरे पर लोटाई मुस्कान गुम हुए बच्चे को कुछ ही घंटों में शाज्ञकुशल ढूंढकर परिवार के सुपुर्द किया 












लखनऊ कमिश्नरेट थाना कैसरबाग क्षेत्र के 131 काकोरी कोठी निवासी हमीदा पत्नी इस्माइल ने अपने 6 वर्षीय पुत्र मूसा के लापता होने की सूचना पुलिस को दी, जो रेड टी-शर्ट व ब्लैक हाफ पैंट पहने था।थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के निर्देशन में बीट उपनिरीक्षक रामकेश सिंह एवं कांस्टेबल करमचंद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक की तलाश शुरू की और कमिश्नरेट लखनऊ के ग्रुप में संदेश साझा कर सहयोग मांगा।सतर्कता और तत्परता के चलते पुलिस टीम ने मात्र आधे घंटे के भीतर मूसा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।