बड़े मंगल के शुभ अवसर पर भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़ भाजपा नेता रवि प्रकाश जायसवाल ने वितरण की पुरी सब्जी! लखनऊ  बड़े मंगल के पावन अवसर पर ऐशबाग मिल रोड, मवैया स्थित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं नगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल ने श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक पूरी-सब्जी का वितरण किया।भंडारे का आयोजन प्रदीप सैनी





बिट्टू रजनीश सैनी, राजेश सैनी एवं उनके परिवार द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए समाज में सेवा, सहयोग एवं धार्मिक आस्था के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भंडारे की सराहना की।