पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ महिगवां पुलिस द्वारा पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस कमिश्नरेट  लखनऊ महिगवां पुलिस द्वारा पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को किया गया गिरफ्तार।


बंटवारे के विवाद में फावड़े से हमला कर पुत्र ने की पिता की हत्या की हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद वादिनी मुकदमा श्रीमती मालती देवी पत्नी सर्वेश यादव स्थायी पता निवासी रानीया मऊ थाना माल लखनऊ वर्तमान पता ग्राम भैसामऊ लखनऊ थाना हाजा उपस्थित आकर प्रार्थना पत्र दिया, बावत विपक्षीगण द्वारा वादिनी के पिता रामकुमार से बटबारे को लेकर कहासुनी करने के दौरान वादिनी के भाई महेन्द्र उर्फ विनोद द्वारा वादिनी के पिता के सर पर फावडा मार देना जिससे वादिनी के पिता की ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ महेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ महेन्द्र उपरोक्त को बीकेटी-पहाड़पुर रोड पर देवरी रुखारा जाने वाली नहर की पुलिया के पास मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तो अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम विनोद कुमार उर्फ महेन्द्र पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम अतरौरा थाना महिगवां लखनऊ उम्र लगभग 47 वर्ष बताया तथा अभियुक्त के निशानदेही से आलाकत्ल 01 अदद फावड़ा बरामद। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 22:50 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। दौराने गिरफ्तारी मा० उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का बखूबी पालन किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.06.2026 को खेत के बंटवारे में हिस्सा कम मिलने एवं खेत की मेढ़ को बनाने व बिगाडने को लेकर विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर फावड़े से अपने पिता के सिर पर प्रहार कर दिया था, जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी थी। घटना के बाद वह मौके से भाग गया था। बाद में उसे अपने पिता की मृत्यु होने की जानकारी मिली, जिसके कारण वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा।अभियुक्त द्वारा खेत के बंटवारे में हिस्सा कम मिलने एवं खेत की मेढ़ को बनाने व बिगाडने को लेकर विवाद के दौरान अपने पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर गंभीर चोट पहुंचाई गयी, जिसके फलस्वरूप उनकी मृत्यु