लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से किया संवाद, एवं जनसमस्याओं का किया समाधान|

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से किया संवाद, एवं जनसमस्याओं का किया समाधान।



लखनऊ। भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ लोकसभा से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर संगठनात्मक विषयों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत संवाद किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रक्षा मंत्री के समक्ष रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ता ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं तथा जनता और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं लखनऊ महापौर सुषमा खड़कवाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।