वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में चल रहे नेशनल टेक्निकल सेमिनार प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में चल रहे नेशनल टेक्निकल सेमिनार प्रशिक्षण के उपरांत मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 



अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा और पूर्वी विधानसभा से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, विश्वविद्यालय कुलसचिव विकास कुमार, वियतनाम से आए प्रशिक्षक मास्टर न्यूगयन हक और फैम ची, प्रदेश कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि मास्टर्स कैटेगरी में थपथा क्यूं कैटेगरी में चोंग्थम महादेव (मणिपुर),महेश मोहन मोरे(महाराष्ट्र),  शिफू पांचा (तमिलनाडु)सॉन्ग लिन मा ताओं में  बृजेश कुमार भाऊ (जम्मू कश्मीर) गोल्ड, ऋषि कुमार ( उत्तराखंड) सिल्वर,मिलन ज्योति ( असम) ब्रोंज, आशीष कुमार (उत्तर प्रदेश) , सॉन्ग लिन किम में हिना देवी व  पुष्पा रानी (मणिपुर) गोल्ड,  हिमा भट्ट, सोनू शर्मा( उत्तराखंड) सिल्वर, मानसी जायसवाल, ज्योति उत्तर प्रदेश ब्रोंज को मुख्य अतिथियों ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम के दौरान विधायक और संगठन प्रदेश अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव ने कर्नाटक, राजस्थान, असम, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, उत्तरांचल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से आए खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश के सनी कुमार और लकी सिंह को 51000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।20 अगस्त से जम्मू में आयोजित 15वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के चयन के लिए 17 18 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।प्रवीण गर्ग 9305108811,,,9455102233