लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद, महत्वपूर्णदस्तावेज व नकदी सहित किया गया सुपूर्द

लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर पुलिस की तत्परता से महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद, महत्वपूर्णदस्तावेज व नकदी सहित किया गया सुपूर्द












थाना सैरपुर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसे उसके वास्तविक स्वामित्व की पुष्टि के उपरांत सुपुर्द कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आगन्तुका श्रीमती सोनाली वर्मा पुत्री जगदीश राजपूत, निवासी मौज्जमनगर, थाना सहादतगंज, जनपद लखनऊ का बैग सीतापुर रोड पर कहीं खो गया था। उक्त बैग में लगभग 3000 रुपये नगद, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। बैग खो जाने के कारण महिला काफी परेशान एवं चिंतित थी।घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना सैरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की गई तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई।इस दौरान हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह, कांस्टेबल 6834 कृष्ण कुमार एवं महिला कांस्टेबल 1211 शिवाला ने विशेष सक्रियता एवं लगन का परिचय देते हुए सीतापुर रोड क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम ने उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अथक प्रयास करते हुए महिला का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के उपरांत पुलिस टीम द्वारा बैग में मौजूद नकदी, दस्तावेजों एवं अन्य सामान का सत्यापन किया गया। स्वामित्व की पुष्टि होने के बाद बैग को उसकी वास्तविक मालिक श्रीमती सोनाली वर्मा को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।अपना खोया हुआ बैग एवं महत्वपूर्ण सामान वापस प्राप्त कर श्रीमती सोनाली वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना सैरपुर पुलिस की तत्परता, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की तथा पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।थाना सैरपुर पुलिस का यह सराहनीय कार्य जनसामान्य के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं सेवा भावना को प्रदर्शित करता है तथा पुलिस और जनता के मध्य विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करता है।-बैग बरामद करने वाली पुलिस टीम-थाना सैरपुर पुलिस टीम