बुलंदशहर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद डीएम-एसएसपी ने की हाई-लेवल बैठक दिए निर्देश’लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
बुलंदशहर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद डीएम-एसएसपी ने की हाई-लेवल बैठक दिए निर्देश’लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
अपर पुलिस महानिदेशक / सदस्य सचिव उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित दिनांक 8. 9 एवं 10 जून, 2026 को प्रत्येक दिवस दो पाली (प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा जनपद में निर्धारित 20 परीक्षा केन्द्रो पर सम्पन्न होगी। प्रत्येक वाली में 8160 एवं प्रति दिवस दोनो पालियों में कुल 16332 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होगें।भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महोदय, बुलन्दशहर की अध्यक्षता में दिनांक 04.06.2026 को अपरान्ह 12:00 बजे जिला पंचायत सभागार, बुलन्दशहर में जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त केन्द्रव्यवस्थापक/स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सैक्टर मजिस्ट्रेट/केन्द्र प्रभारी पुलिस/जनपदीय कन्ट्रोल रुम प्रभारी कार्यदायी संस्था परीक्षा संचालन एवं कार्यदायी संस्था सुरक्षा के जिला प्रबन्धक/उप जिलाधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलन्दशहर / सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी / सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, रोडवेज, बुलन्दशहर/अधीक्षण अभियन्ता, प्रथम/ द्वितीय/तृतीय पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम बुलन्दशहर / अधिशांसी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बुलन्दशहर को जिलाधिकारी महोदय, बुलन्दशहर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक. बुलन्दशहर की अध्यक्षता में आहूत बैठक में परीक्षा के सफल संचालन हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बुलन्दशहर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / नोडल अधिकारी बुलन्दशहर एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बुलन्दशहर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बुलन्दशहर उपस्थित रहें।जिला विद्यालय निरीक्षक बुलन्दशहर द्वारा परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने केन्द्रों पर आधार भूत सुविधायें जैसे, सी०सी०टी०सी० कैमरे, स्ट्रांग रुम् फर्नीचर की उपलब्धता, शौचालयों की व्यवस्था, सुनिश्चित कर ली जाय तथा परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 05.06.2026 को समस्त कार्मियों की बैठक का आयोजन कर परीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करें जिससे कक्ष निरीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों को परीक्षा संचालन में कोई कठिनाई उत्पन्न न हो।उक्त के अतिरिक्त परीक्षा तिथियों में परीक्षा संचालन से सम्बन्धित जानकारी दी गयी, तथा निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र पर कोई त्रुटि न होने पाये एवं समस्त कार्मिकों से परीक्षा से पूर्व नो-रिलेशन प्रमाण पत्र ले लिया जाय, एवं कोई भी कार्मिक परीक्षा केन्द्र के अन्दर केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्र प्रभारी पुलिस एवं केन्द्र प्रभारी परीक्षा संचालन के अलावा मोबाइल फोन लेकर न जाये।पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/नोडल अधिकारी (पुलिस) द्वारा बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर तलाशी सघनता से की जाय तथा तलाशी के समय महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र, कुडल, एवं अन्य आभूषणों की तलाशी तो की गयी परन्तु उतरवाया न जाय। इसके साथ-साथ धार्मिक चीजे जैसे कलावा कडे आदि तलाशी की जाये परन्तु उत्तरवाया न जाय। परीक्षा केन्द्रो पर एम्बुलेंस तैनात करने, पेयजल की व्यवस्था करने, परिवहन की व्यवस्था करने एवं विद्युत व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र के सेनेटाइजेशन के दौरान सम्पूर्ण केन्द्र (परीक्षा कक्ष, ग्राउण्ड, होल्डिंग एरिया, छत, गैलरी, सीढी, वाशरूम) की गम्भीरता पूर्वक अवांछित सामग्री, माबाईल, फोन, कैमरा, ब्लूटूथ आदि के दृष्टिगत सघन जॉच कर उक्त परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न करायी जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बुलन्दशहर द्वारा बताया गया कि उक्त आरक्षी भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारियों पूर्ण कर ली गयी है परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा।जिलाधिकारी महोदय, बुलन्दशहर द्वारा समस्त परीक्षा केन्द्रो पर तैनात केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं संक्टर मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा में लगे समस्त अधिकारियों को परीक्षा शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देश दिये गये। परीक्षा को प्रत्येक दशा में पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना है तथा विभाग/शासन द्वारा प्रेषित द्वारा प्रेषित निर्देश पुस्तिका में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए परीक्षा से पूर्व पुनः सभी व्यवस्थाओं / सुविधाओं का अनुस्मरण करने के भी निर्देश दिये गये। अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक बुलन्दशहर द्वारा बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी महोदय, बुलन्दशहर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय, बुलन्दशहर, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण / नोडल अधिकारी (पुलिस), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बुलन्दशहर आदि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

