आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन,(E.O.W.) उ0प्र0 लखनऊ,पुलिस मुख्यालय भवन, चतुर्थ तल, टावर- 3 गोमती नगर विस्तार शहीद पथ, लखनऊ।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन,(E.O.W.) उ0प्र0 लखनऊ,पुलिस मुख्यालय भवन, चतुर्थ तल, टावर- 3 गोमती नगर विस्तार शहीद पथ, लखनऊ।
षड़यन्त्रपूर्वक फर्जी तरीके से इलाहाबाद बैंक की शाखा कैसरबाग से 25 लाख रूपये का सी0सी0 लिमिट लोन लेकर लोन की अदायगी न कर हड़प कर फरार हो जाने के दोषी पाये गये फरार चल रहे अभियुक्त अरविन्द सिंह एवं मो0 सलीम को ई0ओ0डब्लू0 (E.O.W.) द्वारा किया गया गिरफ्तारवर्ष 2018 में अभियुक्तगणों द्वारा वादिनी मुकदमा मंजू देवी के भवन संख्या 7ए/92 वृन्दावन योजन, रायबरेली रोड लखनऊ की मूल बैनामा प्रति गुम होने के उपरान्त वादिनी की बिना जानकारी के फर्जी तरीके से 25 लाख रूपये का इलाबाहाद बैंक शाखा कैसरबाग लखनऊ से सी0सी0 लिमिट लोन कराकर पैसा हड़प कर लेने के सम्बन्ध में थाना बछरांवा जनपद रायबरेली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-80/2020 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ। इस अभियोग की विवेचना मा0 उच्च न्यायालय के आदेश से द्वारा ई0ओ0डब्लू0 (EOW) को आवंटित हुई। ई0ओ0डब्लू0 की विवेचना से फर्जी तरीके से 25 लाख रूपये का इलाबाहाद बैंक शाखा कैसरबाग लखनऊ से सी0सी0 लिमिट लोन कराकर पैसा हड़प कर लेने के दोषी पाये गये अभियुक्तगण अरविन्द सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी- सी051/68 सेक्टर-12, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ एवं मो0 सलीम पुत्र मो0 शमी निवासी-365/218/161 काला पहाड़ मस्जिद के सामने, राजाजीपुरम थाना ठाकुरगंज लखनऊ को अंतर्गत धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 का दोषी पाये जाने पर इसकी गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे, किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे।इस अभियोग की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 (E.O.W) लखनऊ की टीम द्वारा अभियुक्तगण अरविन्द सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी- सी0 51/68 सेक्टर-12, राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ को थाना क्षेत्र आलमबाग, लखनऊ एवं मो0 सलीम पुत्र मो0 शमी निवासी-365/218/161 काला पहाड़ मस्जिद के सामने, राजाजीपुरम थाना ठाकुरगंज लखनऊ को थाना क्षेत्र ठाकुरगंज, लखनऊ से दिनांक-09.06.2026 को ई0ओ0डब्लू की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

