लखनऊ कमिश्नरेट थाना काकोरी पुलिस टीम द्वारा शातिर वांछित 01 लुटेरा / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।01 अदद लूट की अदद मोटर साईकिल बरामद ।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना काकोरी पुलिस टीम द्वारा शातिर वांछित 01 लुटेरा / अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।01 अदद लूट की अदद मोटर साईकिल बरामद ।

दिनांक 19.03.2026 को वादी श्री सुमित तिवारी पुत्र स्व0शिव प्रकाश तिवारी निवासी अटेर ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात लुटेरों द्वारा वादी की मोटर साईकिल यूपी 32 के0टी0 6754 डीलक्स व पॉक्सो कम्पनी का मोबाइल फोन मारपीट कर लूट लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 103/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत है।  दिनांक 19.03.2026 को ही वादी श्री मनोज पुत्र राजकिसोर उर्फ पप्पू निवासी मौंदा थाना काकोरी जनपद लखनऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात लुटेरों द्वारा वादी की मो0सा0 यूपी32 एन0ड्ब्ल्यू0 2814 स्प्लेण्डर प्लस पैन कार्ड व 3000/-रू. मारपीट करते हुए लूट लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत है।












उक्त दोनों मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम आज दिनांक 30.07.2026 को कस्बा काकोरी में मामूर थे मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोहम्मद पुर बेलवारन सण्डीला से वांछित अभियुक्त रंजीत कन्नौजिया पुत्र स्व0 राम विलास कन्नौजिया निवासी पानी की टंकी मो0 पठान गढी कस्बा काकोरी थाना काकोरी लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष को पकड़ लिया गया, जिसकी निशानदेही पर कस्बा काकोरी में राम प्रसाद विस्मिल स्कूल के पास खाली पडी प्लाटिंग से लूट की मोटर साईकिल नम्बर UP32NW2814 (रंग व बनावट परिवर्तित किया हुआ) बरामद हुई। बरामद मोटर साईकिल मु0अ0सं0 104/2026 में वादी मुकदमा से लूटी गयी मोटर साईकिल है जिसको कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को उसके कृत्य मु0अ0स0 104/2026 में धारा 309(6)/317(2)/318(4)/238 B.N.S व मु0अ0स0 103/2026 में अन्तर्गत धारा 309(6)/317(2) B.N.S में कारण गिरफ्तारी/आधार से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।मु0अ0सं0 103/2026 व मु0अ0सं0 104/2026 का दिनांक 22.03.2026 को अनावरण कर अन्य अभियुक्तों 1- अजय राजपूत उम्र करीब 22 वर्ष, 2- दीपांशु उर्फ लक्की राजपूत उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 22.03.2026 तथा अभि0 3- आयुष रावत उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से माल बरामदगी करते हुए जिला कारागार लखनऊ भेजा जा चुका है। रंजीत कन्नौजिया पुत्र स्व0 राम विलास कन्नौजिया निवासी पानी की टंकी मो0 पठान गढी कस्बा काकोरी थाना काकोरी लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष,मु0अ0सं0 103/2026 धारा 309(6) बीएनएस थाना काकोरी कमिश्नरेट लखनऊ।मु0अ0सं0 104/2026 धारा 309(6) बीएनएस थाना काकोरी कमिश्नरेट लखनऊ।अन्य आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों से जानकारी की जा रही है।मोटर साईकिल नम्बर UP32NW2814 मु0अ0स0 104/2026 थाना काकोरी से संबन्धित