लखनऊ कमिश्नरेट थाना मडियांव की पुलिस टीम द्वारा अपने बेटे की पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध वाले वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।












14.06.2026 को थाना स्थानीय के डाक पैड से प्राप्त प्रार्थना पत्र बावत आरोपीगण द्वारा वादिनी को प्रताड़ित करने, मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने तथा ससुर द्वारा गलत काम करने व दहेज की मांग करने के सम्बन्ध में प्राप्त हुआ है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/2025 धारा 498ए/323/506/354 भादवि० व डी०पी०एक्ट बनाम (1) वादिनी का पति अभिषेक तिवारी 2. ससुर मुकेश कुमार तिवारी 3. मोनिका उर्फ मोना (ननद) 4. श्रुति तिवारी उर्फ सोना (ननद) के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में 354 का लोप करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर विरूद्ध 376 भादवि की बढोत्तरी की गयी 04.07.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र राम राम बैंक पर मामूर थी। कि जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि साहब जिस अभि० मुकेश कुमार तिवारी पुत्र स्व० जगदीप तिवारी निवासी म0नं0 सी-77 सेक्टर ए महानगर थाना महानगर जनपद लखनऊ की तलाश आप कर रहे है वो इस समय केरिज रिपेयर वर्कशाप के सामने आलमबाग में मौजूद है यदि जल्दी की जाय तो पकाड जा सकता है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुकेश कुमार तिवारी पुत्र स्व० जगदीप तिवारी निवासी म0नं0 सी-77 सेक्टर ए महानगर थाना महानगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 58 वर्ष बताया।पकड़े गये अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 054/2025 धारा 498ए/323/506/376 भादवि व डीपी एक्ट थाना मडियांव लखनऊ से अवगत कराते हुए समय करीब 09.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है-अभियुक्त अपने बेटे के पत्नी को प्रताड़ित करना तथा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाना।मुकेश कुमार तिवारी पुत्र स्व० जगदीप तिवारी निवासी म0नं0 सी-77 सेक्टर ए महानगर थाना महानगर जनपद लखनऊ