लखनऊ कमिश्नरेट-मड़ियांव थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद करके भेजा सलाखों के पीछे

लखनऊ कमिश्नरेट-मड़ियांव थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद करके भेजा सलाखों के पीछे 


14.06.2026 को आवेदक श्री आशुतोष तिवारी पुत्र गंगा प्रसाद तिवारी निवासी 614/230 प्रीती नगर अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा बावत विपक्षीगण द्वारा वादी के साथ हथियार दिखाकर 2000रू/-मांगना मना करने पर गाली गलौज, मारपीट करना तथा वादी की मोटरसाइकिल को वादी से डरा धमकाकर चलवा कर ले जाना तथा आगे चलकर वादी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 191(2)/191(3)127(2)/308(5)/352/351(2) बीएनएस बनाम 1. अमित वर्मा पुत्र मथुरा 2. आयुष पण्डित पुत्र अज्ञात 3. कौशल गाजी पुत्र अज्ञात 4. फहीम गाजी पुत्र अज्ञात 5. सुधीर पुत्र अज्ञात 6. सुरेन्द्र पुत्र अज्ञात 7. अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गयादिनांक 02.07.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल थाना क्षेत्र मडियांव में मामूर थी कि जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि सीतापुर रोड पर सुलभ शौचालय के पीछे रेलवे लाईन के पास आपके थाने से किसी मुकदमें में वांछित अभियुक्त आयुष पण्डित एक सफेद रंग की कार के पास खड़ा है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अभिनव शुक्ला उर्फ आयुष पण्डित पुत्र स्व० पवन कुमार शुक्ला मूलपता भरावन थाना अतरौली जनपद हरदोई, हालपता मेंहदीलान के सामने चौथी गली फैजुल्लागंज, थाना मडियांव लखनऊ उम्र- 26 वर्ष बताया। जिसके कब्जे 01 अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए।पकड़े गये अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जुर्म धारा 127(2)/191(2)/191(3)/308(5)/351(2)/352 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए समय करीब 01.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद 01 अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 311/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वाहन सं0 अप32एनएल0892 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।