लखनऊ कमिश्नरेट थाना-महिगवां थाना महिगवां पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के तहत मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण में थाना महिगवां पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक 01.10.2025 वादी मुकदमा सुभाष कुमार गौतम पुत्र मुन्नू लाल गौतम निवासी ग्राम बराखेमपुर, थाना महिगवां, जनपद लखनऊ द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 129/2025, धारा 105/115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस व 3(1) द, 3 (1)ध व 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना महिगंवा पंजीकृत कराया गया। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी की जा रही थी।इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी महोदय द्वारा पूर्व में निर्गत आदेशों के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर थाना महिगवां पुलिस टीम द्वारा मवई कला चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान के सामने बने होटल से अभियोग में वांछित आकाश उर्फ आकर्ष को उसके अपराध से अवगत कराते हुए आज दिनांक 07.07.2026 समय करीब 11:55 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं अभिरक्षा की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार दूरभाष के माध्यम से प्रदान की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम आकाश उर्फ आकर्ष पुत्र दिनेश कुमार गौतम निवासी ग्राम मवईकला, थाना महिगवां, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया। अभियुक्त ने बताया कि उसके विरुद्ध थाना महिगवां में मुकदमा पंजीकृत होने के कारण वह पुलिस से बचने के उद्देश्य से छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर उसे पकड़ लिया गया।1.मु0अ0सं0 129/2025, धारा 105/115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस व 3 (1) द,3 (1)घ व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना महिगंवा लखनऊ।
