लखनऊ कमिश्नरेट थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.07.2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, शांति एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी, जाँच एहकामात, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वारण्टी अपराधियों की तलाश के दौरान ग्राम फिरोजपुर में दबिश देकर 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारण्टी चन्द्रपाल पुत्र स्व० महावीर पासी निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना मलिहाबाद, लखनऊ के विरुद्ध माननीय न्यायालय, लखनऊ द्वारा मु०अ०सं० 107/07, केस सं० 1029/08, धारा 143/447/506 भादवि एवं 4/10 वन अधिनियम से सम्बन्धित गैर-जमानती वारंट निर्गत किया गया था।पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को उसके निवास स्थान ग्राम फिरोजपुर से दिनांक 21.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को वारंट से अवगत कराते हुए विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा उसकी पुत्री को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।मु०अ०सं० 107/07, केस सं० 1029/08, धारा 143/447/506 भादवि एवं 4/10 वन अधिनियम, थानाचन्द्रपाल पुत्र स्व० महावीर पासी, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 60 वर्ष,
