लखनऊ कमिश्नरेट थाना नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मारपीट एवं धमकी के प्रकरण में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा, 01 वांछितअभियुक्त को किया गिरफ्तार।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मारपीट एवं धमकी के प्रकरण में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा, 01 वांछितअभियुक्त को किया गिरफ्तार।
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वांछित अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।पीड़िता की सुरक्षा, मेडिकल परीक्षण एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की गई। प्रकरण में अन्य साक्ष्यों का संकलन एवं अग्रिम विवेचनात्मक/विधिक कार्रवाई प्रचलित है,दिनांक 21.07.2026 को एक 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता द्वारा थाना अलीगंज पुलिस को शिकायत दी गई कि 02 नामित अभियुक्त / अन्य अज्ञात द्वारा उसका उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई।प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना अलीगंज पर तत्काल मु0अ0सं0- 134/2026, धारा 70(2)/115(2)/351(2)/3(5)/140 (4) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक को सुपुर्द करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़िता को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु तत्काल पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वादिनी का 180 BNSS का बयान कर, निरीक्षण घटनास्थल, पीड़िता के बयान 180 BNSS, पीडिता का मेडिकल व सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्य संकलन कराया गया। घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमों का गठन किया गया। जिसमे त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 21.07.2026 को त्रिकोणेश्वर मन्दिर बन्धा रोड के पास से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विन्ध्यवासिनी पाण्डेय उर्फ नन्दन पुत्र विभवनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम पवाँरी तहसील कोराँव लेडियारी थाना खीरी जनपद प्रयागराज हाल पता 60 फिटा रोड त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज लखनऊ उम्र 19 वर्ष को अन्तर्गत धारा 70(2) /115(2)/351(2)/3(5)/140 (4) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही ह
