लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 14.07.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा द्वारा शिकायत किया गया कि वादी की माता उम्र करीब 70 वर्ष जो शौच के लिये गयीं थी के साथ एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिस सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 102/2026 धारा 64 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया,घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वादिनी का 180BNSS का बयान कर, निरीक्षण घटनास्थल, पीड़िता के बयान 180 BNSS, पीडिता का मेडिकल व सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्य संकलन कराया गया। घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारी गण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना के आधार पर आज दिनांक 18.07.2026 को सीएचसी क्रासिंग इटौंजा के पास से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्त संजय उर्फ छंगा पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम कुण्डापुर थाना इटौंजा लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष को अन्तर्गत धारा 64(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है,अभियुक्तो द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार करते हुए बयान अंकित कराया गया-मु.अ.सं. 102/2026 धारा 64 (1) बीएनएस थाना इटौंजा, लखनऊ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसाय-संजय उर्फ छंगा पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम कुण्डापुर थाना इटौंजा जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष (व्यवसाय ड्राइवरी)
