लखनऊ कमिश्नरेट थाना सआदतगंज व सर्विलांस पश्चिमी की संयुक्त पुलिस द्वारा गुमशुदगी प्रकरण का सफल अनावरण।


हत्या व साक्ष्य छिपाने के मामले में 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार एवं 01 बाल अपचारी संरक्षण में लिया गया।आज दिनांक 14.07.2026 को थाना सआदतगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2026 धारा 103(1)/140(1)/3(5)/238/61(2) (क) बीएनएस में वांछित 01-मुस्कान उर्फ सैय्यद आफरीन पत्नी सुमित उर्फ गोलू पुत्री नबी रसूल नि0 283/26 हरचन्द्रपुरी गढी कनौरा मानकनगर लखनऊ उम्र-21 वर्ष, 2. सुमित गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र लालजी गुप्ता नि0 368/4 क लकडमण्डी थाना सआदतगंज लखनऊ उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार तथा बाल अपचारी (उम्र करीब 17 वर्ष) को संरक्षण में लिया गया। 17.06.2026 को वादी श्री आसिफ पुत्र स्व० रमजान अली निवासी चिक मंडी, हरी मस्जिद के सामने, थाना सआदतगंज, लखनऊ द्वारा अपने 18 वर्षीय पुत्र मो० सैफ की गुमशुदगी के संबंध में थाना सआदतगंज पर गुमशुदगी संख्या 44/2026 दर्ज कराई गई थी।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सआदतगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा के संपर्क में रहे व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 15.06.2026 को मो० सैफ अपने एक बाल अपचारी मित्र के साथ मोटरसाइकिल से बाराबंकी जा रहा था। थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी क्षेत्रान्तर्गत हिन्द मेडिकल के पास सड़क दुर्घटना होने पर मो० सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद अभियुक्तगण घायल मो० सैफ को उपचार कराए बिना घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए तथा घटना की सूचना न तो परिजनों को दी और न ही पुलिस को, जिससे साक्ष्य छिपाने एवं विधिक कार्रवाई से बचने का प्रयास किया गया।थाना सआदतगंज पुलिस द्वारा जनपद बाराबंकी पुलिस से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के दिन घायल मो० सैफ को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। तत्पश्चात थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी पुलिस द्वारा नियमानुसार शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई अज्ञात शव के रूप में संपन्न कराई गई थी।मृतक की पहचान एवं मृत्यु की पुष्टि होने के उपरांत मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सआदतगंज पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 103 (1)/140(1)/3(5)/238/61(2) (क) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 14.07.2026 को थाना सआदतगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्ता मुस्कान उर्फ सैय्यद आफरीन (उम्र 21 वर्ष) एवं अभियुक्त सुमित गुप्ता उर्फ गोलू (उम्र 26 वर्ष) को रेड पैथ लैब के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में संलिप्त एक बाल अपचारी (उम्र लगभग 17 वर्ष 06 माह) को विधिक प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार व संरक्षण में लिये गये अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसा