लखनऊ कमिश्नरेट थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा, चोरी करने वाले 02 शातिर चोर / अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद



दिनांक 13.07.2026 को थाना रहीमाबाद पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में भ्रमणशील थी। इसी दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें क्रमशः सं0-UP32GK3595 स्पलेण्डर काले रंग व UP32W1354 पैशन प्रो रंग काला व UP32CH3157 स्पलेण्डर प्लस रंग काला बरामद की गयीइसके उपरांत दिनांक 13.07.2026 को अभियुक्त से की गई गहन पूछताछ में उसने अपने साथी सुनील एवं मनीष के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। अभियुक्त राकेश की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सह-अभियुक्त सुनील के घर पर दबिश देकर उसके कब्जे से दो अन्य चोरी की मोटरसाइ‌किलें क्रमशः UP32GW3143 हीरो ग्लैमर व मोटरसाइकिल नम्बर UP32FD1960 स्पलेण्डर प्रो के सम्बन्ध में थाना इटौंजा पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया बरामद की गयी।इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा कुल 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई। बरामद सभी वाहनों को नियमानुसार थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।इस कार्यवाही में पुलिस ने अभियुक्त राकेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सैदापुर मजरा मझगांव गदौरा, थाना सण्डीला,जनपद हरदोई तथा सुनील पुत्र स्व० छेदीलाल निवासी ग्राम अटवाबरी डांडा, थाना सण्डीला, जनपद हरदोई को दिनांक 14.07.2026 को समय करीब 02.25 बजे गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त तीसरे अभियुक्त मनीष निवासी ग्राम नवीपनाह, थाना माल, लखनऊ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दौराने गिरफ्तारी/निगरानी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गयाबरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना रहीमाबाद पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 317(2)/238/318(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।राकेश पुत्र राजकुमार उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम सैदापुर मजरा मझगाँव गदौरा थाना सण्डीला जनपद हरदोई, सुनील पुत्र स्व० छेदीलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम अटवाबरीडान्डा थाना सण्डीला जनपद हरदोई  मु0अ0सं0 105/2026 धारा 317(2)/238/318(4) BNS थाना रहीमाबाद लखनऊ