लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा बंधक बनाकर मारपीट, मोबाइल लूट एवं यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 02 फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।



लखनऊ कमिश्नरेट थाना आशियाना पर मा० न्यायालय के आदेश धारा 156 (3) सीआरपीसी के अनुपालन में पंजीकृत मु०अ०सं० 365/2024 धारा 392/325/342/506 भादवि एवं 66-डी आईटी एक्ट वादी मुकदमा श्री आनन्द कुमार वर्मा पुत्र स्व० खरेलाल वर्मा निवासी म0नं0 2/444 सेक्टर ओ मानसरोवर योजना एलडीए कालोनी कानपुर रोड आशियाना लखनऊ का प्रकरण, घटनास्थल थाना मड़ियांव क्षेत्राधिकार में पाए जाने के कारण उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार थाना मड़ियांव स्थानांतरित किया गया, जहां इसे दिनांक 03.11.2024 को मु0अ0सं0 673/2024 के रूप में पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभकी गई। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तकनीकी विश्लेषण से अभियुक्त हिमांशु मिश्रा, गौरव मिश्रा, शाहरुख तथा राज पंचाल उर्फ अर्जुन उर्फ विजय पंचाल के नाम प्रकाश में आए।विवेचना के दौरान अभियुक्त गौरव मिश्रा को दिनांक 16.01.2026 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध साक्ष्य संकलित करते हुए दिनांक 23.02.2026 को अन्तर्गत धारा 394/325/342/506/420/364/368/120-बी भादवि एवं 66-डी आईटी एक्ट में तथा वांछित अभियुक्त हिमांशु मिश्रा को दिनांक 23.05.2026 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अन्तर्गत धारा 394/325/342/506/420/364/368/120बी भादवि व 66D आईटी एक्ट में नियमानुसार चालान जरिये आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।शेष वांछित अभियुक्त शाहरुख एवं राज पंचाल उर्फ अर्जुन उर्फ विजय पंचाल की गिरफ्तारी हेतु लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 17.07.2026 को थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा जनपद गाजियाबाद से दोनों वांछित अभियुक्तों 1. अर्जुन पुत्र राजकुमार निवासी कमलपांचाल के मकान में किराये पर राकेश मार्ग निकट तेनसिंह पैलेस थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को कमलपांचाल के मकान के पास थाना गाजियाबाद जनपद गाजियाबाद से दिनांक 17.07.2026 को समय करीब 22.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया एवं 2. शाहरूख पुत्र सलीम निवासी गली नं0 16 प्रतापनगर बन्दफाटक के पास थाना हर्षविहार जनपद उत्तर-पूर्वी दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष को भाटिया मोड के पास थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद से दिनांक 17.07.2026 को समय करीब 22.50 बजे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।-अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)अभियुक्तगणों द्वारा प्लाट दिखाने के बहाने से बुलाकर बंधक बनाकर मोबाईल छीन लेने व मार कर हाथ तोड देने व धमकी देने तथा यूपीआई नम्बर से आनलाइन पैसा ट्रांसफर कर धोखाधडी कर लेने के सम्बन्ध में. अर्जुन पुत्र राजकुमार निवासी कमलपांचाल के मकान में किराये पर