लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर की पुलिस टीम द्वारा बन्द मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 लखनऊ कमिश्नरेट थाना सैरपुर की पुलिस टीम द्वारा बन्द मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 



अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न मकानो में से चोरी के 01 जोड़ी टाप्स (पीली धातु), 02 अदद पायल (सफेद धातु), 01 अदद चम्मच (सफेद धातु), 01 अंगूठी (सफेद धातु), 02 अदद खगोड़ा (सफेद धातु), 02 अदद सिक्के (सफेद धातु) व रूपया कुल 3,300/- रूपया व घटना में प्रयुक्त 01 अदद आटो ई-रिक्शा बरामद4.07.2026 को थाना सैरपुर की पुलिस टीम देखभाल चौकी क्षेत्र छठामील में ग्राम पल्हरी मोड़ पर मामूर थी। कि जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि आपके चोरी सम्बन्धित मुकदमा के मुल्जिमान चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा से फर्रुखाबाद मोड़ के पास मौजूद हैं। यह लोग ताला बन्द मकान में चोरी करते हैं जो किसी घटना का अंजाम देने की फिराक में है यदि जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति जो आटो चला रहा था ने अपना नाम मो० वैश खान पुत्र फतेह खान निवासी मुत्तकीपुर अल्लूनगर डिगूरिया थाना मडियाव लखनऊ उम्म्र करीब 22 वर्ष व दूसरे व्यक्ति ने अपना सलमान पुत्र इरफान बेग निवासी म0नं0 15 ग्राम मुत्तकीपुर आईआईएम रोड़ थाना मडियाव लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष बताये।जिनके कब्जे से 01 जोड़ी टाप्स (पीली धातु), 02 अदद पायल (सफेद धातु), 01 अदद चम्मच (सफेद धातु), 01 अंगूठी (सफेद धातु), 02 अदद खगोड़ा (सफेद धातु), 02 अदद सिक्के (सफेद धातु), 02 अदद आधार कार्ड व रूपया कुल 3300/- रूपया व घटना में प्रयुक्त 01 अदद आटो ई-रिक्शा वाहन संख्या UP 32 SN 1870 अन्तर्गत धारा 207 MV एक्ट बरामद हुए।बरामद चोरी के सामान के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 62/2026 धारा 305ए/331(3) बीएनएस, मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 72/2026 धारा 305ए/331(3) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर सभी मुकदमों में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धी की गयी। पकड़े गये अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय,के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है।अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)अभियुक्तगण द्वारा बन्द मकानों का ताला तोड़कर सामान चोरी करना तथा आटों में सामान रखकर ले जाना