लखनऊ कमिश्नरेट नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मारपीट एवं धमकी के प्रकरण में थाना अलीगंज पुलिस की त्वरित एवं,प्रभावी कार्रवाई, 02 नामजद अभियुक्त किया गिरफ्तार
लखनऊ कमिश्नरेट नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मारपीट एवं धमकी के प्रकरण में थाना अलीगंज पुलिस की त्वरित एवं,प्रभावी कार्रवाई, 02 नामजद अभियुक्त किया गिरफ्तार
वही घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता का बयान, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।घटना में प्रयुक्त मारुति बलेनो कार संख्या UP 32 BK 8317 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।पीड़िता की सुरक्षा, मेडिकल परीक्षण एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की गई। प्रकरण में अन्य साक्ष्यों का संकलन एवं अग्रिम विवेचनात्मक/विधिक कार्रवाई प्रचलित हैआज दिनांक 21.07.2026 को एक 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता द्वारा थाना अलीगंज पुलिस को शिकायत दी गई कि 02 नामित अभियुक्त / अन्य अज्ञात द्वारा उसका उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई।प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना जानकीपुरम पर तत्काल मु0अ0सं0-134/2026, धारा 70(2)/115(2)/351(2)/3(5)/140 (4) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक को सुपुर्द करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़िताको आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु तत्काल पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वादिनी का 180 BNSS का बयान कर, निरीक्षण घटनास्थल, पीड़िता के बयान 180 BNSS, पीडिता का मेडिकल व सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्य संकलन कराया गया। घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारी गण के आदेश निर्देश के क्रम में टीमों का गठन किया गया।-त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 नामजद अभियक्त गिरफ्तार गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 21.07.26 को समय करीब 11.40 बजे बन्धा रोड के पास से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्तगण 01. जतिन बाजपेई उर्फ छोटू पुत्र कौशल बाजपेई नि० 538क/983 त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज लखनऊ उम्र 32 वर्ष 02. दीपक उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र श्री आनन्द कुमार शुक्ला नि0 538क/1283 60 फिटा रोड त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज लखनऊ उम्र 33 वर्ष को अन्तर्गत धारा 70(2)/115(2)/351(2)/3(5)/140 (4) वीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।घटना में प्रयुक्त होने वाली कार संख्या यू0पी0 32 बी0के0 8317 मारूति बलेनो रंग नीला को अन्तर्गत धारा 207एमवी एक्ट में सीज किया गया।अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है।अभियुक्तो द्वारा पूछताछ पर अपनी गलती की मांफी मांगते हुए जुर्म स्वीकार करते हुए बयान अंकित कराया गया ।अनावरित अभियोग का विवरण-मु0अ0स0 134/2026 धारा 70(2)/115(2)/351(2)/3(5)/140(4) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना अलीगंज, जनपद लखनऊगिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसाय. जतिन बाजपेई उर्फ छोटू पुत्र कौशल बाजपेई नि0 538क/983 त्रिवेणीनगर-3 थाना अलीगंज।. दीपक उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र श्री आनन्द कुमार शुक्ला नि0-538क/1283 60 फिटा रोड त्रिवेणीन लखनऊ उम्र 33 वर्ष अभियुक्त जतिन बाजपेई उर्फ छोटू पुत्र कौशल बाजप मु0अ0सं0 365/2021 धारा 13 जुआ अधि० थाना हसनगंज जनपद लखनऊ
