लखनऊ कमिश्नरेट थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। न्यायलय में किया पेश।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। न्यायलय में किया पेश।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंटों (NBW) के अनुपालन में थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 19.07.2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा वारण्टी अपराधियों की तलाश के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम नया खेड़ा, कसमण्डी कला में दबिश देकर 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रथम वारण्टी सोनू यादव पुत्र रघुनन्दन व द्वितीय वारण्टी रघुनन्दन यादव पुत्र स्वा) नन्कहऊ के विरुद्ध माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम. जे.डी. कोर्ट नं0-34, लखनऊ द्वारा मु0अ0सं0- 249/22, केस सं0-139671/22, धारा 498ए/323/504 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना मलिहाबाद, लखनऊ से सम्बन्धित गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया था, जिन्हें उनके निज आवास ग्राम नया खेड़ा, कसमण्डी कला से दिनांक 19.07.2026 को समय करीब 18:15 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारण्टियों को वारंट से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गयी। गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. मु0अ0सं0-249/22, केस सं0-139671/22, धारा 498ए/323/504 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम,सोनू यादव पुत्र रघुनन्दन, निवासी ग्राम नया खेड़ा, कसमण्डी कला, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ,रघुनन्दन यादव पुत्र स्व० नन्कहऊ, निवासी ग्राम नया खेड़ा, कसमण्डी कला, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 59 वर्ष
