लखनऊ कमिश्नरेट-थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा को डरा धमकाकर उसके साथ मारपीट कर उससे रूपये ले लेने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ कमिश्नरेट-थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा को डरा धमकाकर उसके साथ मारपीट कर उससे रूपये ले लेने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 14.06.2026 को आवेदक श्री आशुतोष तिवारी पुत्र गंगा प्रसाद तिवारी निवासी 614/230 प्रीती नगर अन्ना मार्केट थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा बावत विपक्षीगण द्वारा वादी के साथ हथियार दिखाकर 2000रू/-मांगना मना करने पर गाली गलौज, मारपीट करना तथा वादी की मोटरसाइकिल को वादी से डरा धमकाकर चलवा कर ले जाना तथा आगे चलकर वादी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 191(2)/191(3)127(2)/308(5)/352/351(2) बीएनएस बनाम 1. अमित वर्मा पुत्र मथुरा 2. आयुष पण्डित पुत्र अज्ञात 3. कौशल गाजी पुत्र अज्ञात 4. फहीम गाजी पुत्र अज्ञात 5. सुधीर पुत्र अज्ञात 6. सुरेन्द्र पुत्र अज्ञात 7. अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया।दिनांक 22.07.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम द्वारा मुखविर खास की सूचना पर संबन्धित अभियुक्त को जगलाल पेट्रोल पंप के पास से मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम फहीम पुत्र नौसाद उम्र 27 वर्ष निवासी पुराना दाउद नगर पीली कालोनी के पास 60 फिटा रोड थाना मड़ियांव लखनऊ तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राज राजपूत उर्फ सुरेन्द्र राजपूत पुत्र स्व० मेवालाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गाजीपुर बलराम थाना मड़ियांव लखनऊ बताया।पकड़े गये अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नियमानुसार दिनांक 22.07.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशःपालन किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तगण जबरदस्ती रास्ते में रोककर डरा धमकाकर पैसा ले ले लेना।फहीम पुत्र नौसाद उम्र 27 वर्ष निवासी पुराना दाउद नगर पीली कालोनी के पास 60 फिटा रोड थाना मड़ियांव लखनऊ (व्यव्साय दूध का काम) राज राजपूत उर्फ सुरेन्द्र राजपूत पुत्र स्व० मेवालाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गाजीपुर बलराम थाना मड़ियांव लखनऊ (व्यव्साय - खरफ्तार करने वाली वाली पुलिस टीम -
