लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा पुलिस द्वारा गंभीर मारपीट एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में वांछित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा पुलिस द्वारा गंभीर मारपीट एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में वांछित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

 10/04/2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री महेश प्रसाद पुत्र स्व० दया प्रसाद निवासी ग्राम व पोस्ट जमखनवां थाना इटौजा जनपद लखनऊ की तहरीरी सूचना बावत विपक्षीगण द्वारा वादी व वादी के भाई लवकुश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना, जान से मारने की धमकी व मोबाईल छीन कर तालाब में फेक देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 52/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।दौराने विवेचना अभियोग मे साक्ष्य संकलन व चिकित्सीय अभिलेखों के आधार पर धारा 191(2)/191(3)/118(2)/117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा की गई मारपीट से पीड़ित को गंभीर चोटें आई, जिसके परिणामस्वरूप उसकी एक आंख की दृष्टि प्रभावित/समाप्त हो गई। आज दिनांक 12.07.2026 को थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त,से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्तगण 1. मुकेश मिश्रा पुत्र प्रभाशंकर उर्फ बल्लभ मिश्रा, उम्र करीब 34 वर्ष 2. अमितेश मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा पुत्र रजनीश मिश्रा, उम्र करीब 28 वर्ष 3. अवनीश मिश्रा उर्फ मोहित मिश्रा पुत्र रजनीश मिश्रा उम्र करीब 36 वर्ष सर्वनिवासीगण ग्राम जमखनवां थाना इटौंजा लखनऊ को ग्राम जमखनवां से गिरफ्तार करते हुये नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त द्वारा वादी व वादी के भाई लवकुश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करना, जान से मारने की धमकी व मोबाईल छीन कर तालाब में फेक देना एवं गम्भीर चोट कारित करना जिससे आँख की दृश्यता चली गयी।मुकेश मिश्रा पुत्र प्रभाशंकर उर्फ बल्लभ मिश्रा, निवासी ग्राम जमखनवां थाना इटौंजा लखनऊ उम्र करीब 34 वर्ष 2. अमितेश मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा पुत्र रजनीश मिश्रा, निवासी ग्राम जमखनवां थाना इटौंजा लखनऊ उम्र 28 वर्ष 3. अवनीश मिश्रा उर्फ मोहित मिश्रा पुत्र रजनीश मिश्रा निवासीगण ग्राम जमखनवां थाना इटौंजा लखनऊ उम्र 36 वर्षमु.अ.सं. 52/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/324(2)/191(2)/191(3)/118(2)/117(2) बीएनएस थाना इटौंजा लखनऊ