लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव को नहर में फेंकने वाले 03 अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।

लखनऊ कमिश्नरेट थाना इटौंजा पुलिस टीम द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर शव को नहर में फेंकने वाले 03 अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।



दिनांक 13.07.2026 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्री पवन कुमार कश्यप पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी मछली मण्डी सीतापुर कोतवाली नगर जनपद सीतापुर द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र बावत ससुरालीजन द्वारा बादी की पुत्री (हिमांशी) उम्र करीब 26 वर्ष को दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताडित करते हुए मारपीट करना तथा वादी की पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 80/85/238/3(5) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. (पति) प्रदीप गौड पुत्र श्रीराम गौड, 2. (सास) सुनिता पत्नी श्रीराम गौड, 3. (ससुर) श्रीराम गौड पुत्र अज्ञात, 4. (जेठ) संदीप गौड पुत्र श्रीराम गौड, 5. (ननद) प्रिति पत्नी अज्ञात, 6. (ननद) राखी पत्नी अज्ञात, 7. (प्रिति का बेटा) शिवा उर्फ लकी पुत्र अज्ञात समस्त निवासीगण मूल पता विरसिघपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरोड़ आरा मशीन के पीछे तुर्की थाना इटौंजा लखनऊ पंजीकृत किया गया।घटना की गम्भीरता को देखते हुये घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देश के क्रम में एवं सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी लखनऊ की हुकुम तहरीरी के अनुपालन में टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 17.07.2026 को अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित नामित अभियुक्तगण 1. प्रदीप कुमार पुत्र श्रीराम निवासी मूल पता विरसिंहपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरोड़ आरा मशीन के पीछे तुर्की थाना इटौंजा लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष 2. सुनीता पत्नी श्रीराम निवासी मूल पता विरसिंहपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरोड़ आरा मशीन के पीछे तुर्की थाना इटोंजा लखनऊ उम्र करीब 57 वर्ष 3. राखी पुत्री श्रीराम निवासी मूल पता विरसिंहपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरोड़ आरा मशीन के पीछे तुर्की थाना इटोंजा लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष को थाना क्षेत्र इटौंजा से गिरफ्तार किया गया एवं मृतका हिमांशी के शव को बरामद कर परिवारीजन द्वारा शिनाख्त करायी गयी। अभियोग मे साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 80(2)/85/238/3(5) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट मे तरमीम किया गया। अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थानो व जनपदो से जानकारी की जा रही है।अभियुक्त प्रदीप कुमार उपरोक्त ने बताया कि मेरी जान पहचान भारत मेट्रिमोनियल साइट से मृतिका हिमांशी पुत्री पवन कुमार कश्यप निवासी ग्राम मछली मण्डी थाना कोतवाली जनपद सीतापुर से हुई थी। दोनो पक्षो की सहमति से हमारी शादी हुई थी। शादी के बाद छोटी छोटी बातो पर हम दोनो में विवाद होता रहता था।दिनाँक 12.07.2026 को मुझे अमरनाथ जाना था तो मैं उसकी तैयारी कर रहा था। मेरी पत्नी हिमांशी मुझ से नाराज थी मै खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह जल्दी उठकर टहलने के बाद जब वापस आया तो घर पर पैकिंग करने के लिए सामान देखने लगा तो तभी मेरी बड़ी बहन ने बताया कि हिमांशी ने पंखे से लटक कर फाँसी लगा ली है। मैने अपनी माँ और घर वालों की मदद से शव को उतारकर अपनी माँ और छोटी बहन की सहायता से शव को कार मे डालकर अपनी पत्नी के शव को चिनहट के पास बड़ी नहर में फेंक दिया जिससे मेरा परिवार और मैं मुकदमे में न फैसे।मु.अ.सं. 99/2026 धारा 80(2)/85/238/3(5) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना इटौंजा, लखनऊ।प्रदीप कुमार पुत्र श्रीराम निवासी मूल पता विरसिंहपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरोके पीछे तुर्की थाना इटौंजा लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष सुनीता पत्नी श्रीराम निवासी मूल पता विरसिंहपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरो,पीछे तुर्की थाना इटोंजा लखनऊ उम्र करीब 57 वर्ष राखी पुत्री श्रीराम निवासी मूल पता विरसिंहपुर थाना अटरिया जनपद सीतापुर, हाल पता मालरोड़ तुर्की थाना इटोंजा लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष