लखनऊ क्राइम ब्रांच टीम को मिली बड़ी सफलता बंद दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

लखनऊ क्राइम ब्रांच टीम को मिली बड़ी सफलता बंद दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार



₹44,000 नकद सहित लाखों रुपये मूल्य का चोरी का माल, 04 चोरी की मोटरसाइकिलें एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद बंद दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के प्रभावी अनावरण हेतु क्राइम ब्रांच की SWAT टीम एवं थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹44,000 नकद, विभिन्न कंपनियों के बड़ी मात्रा में चोरी किए गए पान मसाला एवं तंबाकू उत्पाद, जनरेटर के पार्ट्स, कॉपर सामग्री, 04 चोरी की मोटरसाइकिलें, घटना में प्रयुक्त डाला वाहन तथा चोरी में प्रयुक्त कटर एवं अन्य औजार बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति का संबंध जनपद लखनऊ एवं अन्य जनपदों में दर्ज कई चोरी की घटनाओं से स्थापित हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है 05.07.2026 को थाना मड़ियांव क्षेत्र में स्थित एक बंद दुकान का शटर तोड़कर चोरी किए जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु क्राइम ब्रांच SWAT टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही थी 24.07.2026 को प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर कोयला ढलान क्षेत्र के पास घेराबंदी कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि अभियुक्तों द्वारा बरामद सामान विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। (Modus Operandi)पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले बंद एवं सुनसान दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात्रि के समय शटर को कटर अथवा अन्य धारदार औजारों से काटकर दुकान के अंदर प्रवेश करते और नकदी, पान मसाला, तंबाकू, जनरेटर, मोटरसाइकिल तथा अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लेते थे।चोरी किए गए सामान को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर स्थानीय बाजार में कम कीमत पर बेच दिया जाता था। बिक्री से प्राप्त धनराशि को गिरोह के सदस्य आपस में बांटकर अपने व्यक्तिगत खर्च एवं शौक पूरे करने में उपयोग करते थे। पुलिस की पहचान से बचने के लिए गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों एवं अन्य वाहनों का उपयोग करता था तथा प्रत्येक घटना के बाद अपना ठिकाना बदल देता था₹44,000 नकदSending messages. घटना म प्रयुक्त डाला वाहनचोरी में प्रयुक्त कटर एवं लोहे की रॉड-सुनील कश्यप पुत्र छविनाथ कश्यप उम्र 30 वर्ष नि० ग्राम झखरावां थाना सिधौली जनपद सीतापुर (व्यवसाय आयुष चौधरी पुत्र स्वछदीपू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना