लखनऊ कमिश्नरेट थाना चौक पुलिस टीम के द्वारा बच्चा चोरी करने वाले 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
13.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 13.07.2026 को समय रात्रि करीब 2:30 नेशनल मेडिकल के बरामदे के पास थाना चौक लखनऊ से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी 1.5 वर्ष की बेटी का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना चौक लखनऊ में मु0अ0सं0-0149/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए बादी की पुत्री को खोजने हेतु तत्काल टीम का गठन किया गया।पुलिस की सक्रियता को देखते हुए अभियुक्तगणों द्वारा बच्ची को दिनांक 13.07.2026 को मछली मंडी थाना आलमबाग में छोड़ गये थे जिसे पुलिस द्वारा उसके माता पिता को सौंप दिया गया था। घटना में सम्मिलित अभियुक्तो की पहचान व गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तथा सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई।उक्त प्रकरण की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं अभि०गण की तलाश सुरागरसी पतारसी के क्रम में उक्त मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुतक्तगण उपरोक्त को आज दिनाक 15.07.2026 समय समय 08.45 को गुलजार नगर से भूसामण्डी चौराहा होकर मालवीय नगर मोड़ के पास थाना बाजारखाला लखनऊ से गिरफ्तार करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि शेरसिंह नि० जनपद हरदोई को एक बच्चे की आवश्यकता थी जिसकी चर्चा उसने अपने निकट सम्बन्धी डॉ० श्यामजी यादव से की। श्यामजी द्वारा मो० सुल्तान के माध्यम से बच्चा उपब्ध कराये जाने हेतु घटना की साजिश रची जिसके तहत 13.07.2026 को रात्रि में रिशभ, रोहित, महेश तथा इरशाद द्वारा बच्ची को घटना स्थल से उठा लिया। पूछताछ से आगे जानकारी हुई की बच्चे की उम्र कुछ अधिक होने के कारण शेरसिंह ने बच्चे को लेने से इनकार कर दिया, अभियुक्तगणों द्वारा मछली मंडी मवैया थाना आलमबाग में छोड़कर लापता हो गये थे। घटना में शामिल अभियुक्तों व सम्बन्धित के मोबाइल नम्बरों व पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर गहनता से छानबीन की जा रही है तथा शेष अभियुक्तों की गिफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।मु0अ0सं0-149/2026 धारा 137 (2)/3(5)/143(4)/61(2) (क) बीएनएस थाना चौक लखनऊ,ऋषभ कश्यप पुत्र स्वा० दिलीप कश्यप निवासी मछली मण्डी गुलजार नगर थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 20 वर्षरोहित पासी उर्फ जादू पुत्र कैलाश पासी निवासी मछली मण्डी झोपडपट्टी थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 22 वर्ष 3- मो० सुल्तान पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी 268/521 मवैया नेहरू नगर थाना नाका जनपद लखनऊ उम्र 27 वर्षमो०. इरशाद शाह पुत्र स्व० शकील अहमद निवासी 268/568 गुलजार नगर थाना बाजार खाला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष 5- श्याम जी यादव पुत्र राम चंद्र यादव निवासी मुजफ्फर नगर चौधरी खेड़ा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 29 वर्ष(अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

