लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
अभियुक्तों के कब्जे से 01 ACER लैपटॉप, 01 एप्पल आईपैड, 01 मोबाइल फोन, 02 जोड़ी पायल, 02 कड़े, 01 अंगूठी, 02 मंगलसूत्र, 03 हाथ घड़ियां तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा संख्या UP32ZN3086 बरामद।डिजिटल साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर चोरी के दो अभियोगों का सफल खुलासा, अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई। 16.07.2026 को आगंतुका वादिनी मुकदमा श्रीमती मीना सिंह पत्नी विक्रम सिंह निवासिनी- हरिओम नगर गायत्री नगर रामलीला मैदान थाना मडियांव जनपद लखनऊ बावत अज्ञात चोरों द्वारा वादिनी के घर का ताला तोड़कर घर से ज्वैलरी, 01 लैपटाप, 01 टेबलेट, तीन एटीएम अकाउन्ट पासबुक, सिलेन्डर की पासबुक, आधार कार्ड, एक साउंड व एक लाख रूपये नगद चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 344/2026 धारा 331(4)/305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।08.05.2026 को थाना स्थानीय जरिये आनलाइन ई-एफआईआर वादी मुकदमा श्री तनवीर अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी म0न0-610/115 बारी एनक्लेव केशवनगर थाना मड़ियाव लखनऊ बावत वादी की जेब से Samsung Galaxy S22 Plus 5G अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 210/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ था।कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़ियांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 344/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस से संबंधित मुख्य अभियुक्त एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए माल की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आज दिनांक 19.07.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में प्रयुक्त संदिग्ध ऑटो रिक्शा संख्या UP32ZN3086 यादव चौराहे के पास खड़ा है, जिसमें कुछ संदिग्ध युवक मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर ऑटो रिक्शा में बैठे पांचों अभियुक्तगणों- हर्ष पाण्डेय उर्फ प्रिन्स उर्फ दिव्यान्शु पाण्डेय. कृष्णा गुप्ता पुत्र श्री दीपक गुप्ता उम्र 18 वर्ष . सुमित श्रीवास्तव उर्फ नाटी पुत्र दिलीप श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष अभिषेक तिवारी उर्फ विशाल तिवारी. राजा गुप्ता उम्र 19 वर्ष को यादव चौराहे के पास चौकी क्षेत्र घैला से दिनांक 19.07.2026 को समय करीब 02.40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ एवं तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा से 01 ACER लैपटॉप, 01 एप्पल आईपैड, 01मोबाइल फोन, 02 जोड़ी पायल, 02 कड़े, 01 अंगूठी, 02 मंगलसूत्र, 03 हाथ घड़ियां तथा अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ।पूछताछ एवं डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान अभियुक्त हर्ष पाण्डेय के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में उपलब्ध इंस्टाग्राम चैट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से एक अन्य चोरी के मोबाइल फोन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इसके आधार पर Samsung Galaxy S22 मोबाइल बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना मड़ियांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 210/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल खुलासा हुआ। साथ ही थाना सैरपुर क्षेत्र में पंजीकृत एक अन्य मोबाइल चोरी के मुकदमे से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिनके संबंध में संबंधित थाना को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु अवगत करा दिया गया है।दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही ह-अपराध करने का तरीका (Modus Operandi):-अज्ञात चोर अवसर पाकर बंद मकानों का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं अन्य मूल्यवान वस्तुएँ चोरी कर लेते हैं तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका देखकर जेब से मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाते हैं।हर्ष पाण्डेय उर्फ प्रिन्स उर्फ दिव्यान्शु पाण्डेय पुत्र सुनील पाण्डेय उम्र 18 वर्ष नि0 निकट बाल निकेतन इण्टर कालेज हरिओमनगर थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ (व्यवसाय छात्र बी.ए. 2 वर्ष / पार्ट टाइम यूपीपीएसएल स्मार्टमीटर लगाने का कार्य) कृष्णा गुप्ता पुत्र श्री दीपक गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी नारायणपुरी निकट शिला गैस गोदाम थाना कृष्णानगर लखनऊ मूल पता नानपारा थाना नानपारा जनपद बहराइच (व्यवसाय छात्र 10")सुमित श्रीवास्तव उर्फ नाटी पुत्र दिलीप श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी लाल साहब स्कूल के पास रामलीला मैदान थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ मूल पता कन्जा थाना सिधौली जनपद सीतापुर (व्यवसाय- चाय बेचना) अभिषेक तिवारी उर्फ विशाल तिवारी पुत्र श्री अमरीश कुमार तिवारी उम्र 22 वर्ष नि0 हाल पता लाल साहब स्कूल के पास रामलीला मैदान थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ मूल पता निघुआमऊ थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर (व्यवसाय- फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय). राजा गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता उम्र 19 वर्ष नि0 हाल पता सुग्गामऊ थाना इंदिरानगर, लखनऊ, मूलपता जगदीश नगर थाना नानपारा जनपद बहराइच (व्यवसाय-रैपिडो चालक)

