लखनऊ कमिश्नरेट थाना मडियांव की पुलिस टीम द्वारा 06 वर्ष के बच्चे को लात घूंसो तथा करछी/पलटे से मार पीट कर हत्या कर देने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


भियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल


करछी/पलटा भी किया गया बरामद। दिनांक 05.07.2026 को थाना स्थानीय को आवेदक श्री दिनेश कुमार पुत्र चुन्नीलाल निवासी कटरा दीवानखेड़ा थाना बीघापुर जिला उन्नाव द्वारा बावत आरोपीगण द्वारा वादी के पुत्र अहम उम्र लगभग 05 वर्ष को मारपीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 318/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. प्रशान्त उर्फ गौरव सिंह पुत्र प्रभात चन्द्र सिंह निवासी पहाड़पुर सरैया थाना गोसाईगंज अयोध्या 2. पूनम देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी कटरा दीवानखेड़ा थाना बीघापुर जिला उन्नाव के पंजीकृत किया गया।दिनांक 06.07.2026 को थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र नौबस्ता मोड़ पर मामूर थी। कि जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई साहब आपके थाने पर लिखे गये हत्या के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त प्रशांत सिंह जिसने एक बच्चे की हत्या कर दी थी वह लड़का इस समय मडियांव पुल के नीचे रेलवे लाईन के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। मुखविरखास द्वारा बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया गया।पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह पुत्र प्रभात चन्द्र सिंह निवासी ग्राम सरैया पहाडपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 26 वर्ष बताया।पकड़े गये अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नियमानुसार दिनांक 06.07.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया। दौराने कार्यवाही मुकदमा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों एवं थानों से जानकारी की जा रही है।अभियुक्त द्वारा 06 साल के बच्चो को लात घूंसो तथा करछी/पलटा से मार मार कार हत्या कर देना।प्रशांत सिंह उर्फ गौरव सिंह पुत्र प्रभात चन्द्र सिंह निवासी ग्राम सरैया पहाडपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 26 वर्ष (व्यव्साय - कुछ नही)