लखनऊ कमिश्नरेट थाना मडियांव पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।नाबालिग पीड़िता / अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। 10.07.2026 को थाना मड़ियांव पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को एक युवती मेकअप के बहाने घर से बाहर बुलाकर ले गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। वादिनी ने संदेह व्यक्त किया कि नामजद अभियुक्त रबि द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मड़ियांव पर मु0अ0सं0 331/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पीड़िता की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश-पतारसी, सुरागरसी एवं संभावित स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की जा रही थी।आज दिनांक 14.07.2026 को थाना मड़ियांव पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित पीड़िता एक युवक के साथ यादव चौराहा से आगे सर्विस लेन के किनारे मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा उसके साथ मौजूद नामजद अभियुक्त रवि कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी किराये का मकान, निकट तुलसी प्लाजा चौराहा, सेक्टर-12, इन्दिरानगर, थाना इन्दिरानगर, लखनऊ (स्थायी पता- तिलपुरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी) को उसके द्वारा कारित जुर्म से अवगत कराते हुए यादव चौराहा से आगे सर्विस लेन के किनारे के पास चौकी पैला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी / निगरानी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/ निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जारहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।रवि कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी किराये का मकान निकट तुलसी प्लाजा चौराहा सेक्टर-12 इन्दिरानगर थाना इंदिरानगर जनपद लखनऊ स्थाई पता ग्राम तिलपुरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी उम्र करीब 24 वर्ष (व्यवसाय-साड़ी/सूट बेचेने का काम)-मु0अ0सं0 331/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मड़ियांव