लखनऊ क्राइम ब्रांच-18.07.2026क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम सेल के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप शिकायतकर्ता के आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के क्रेडिट कार्ड से केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों द्वारा की गई धोखाधड़ी में ठगी गई धनराशि में से ₹1,63,992/ शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों में "केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के नाम पीड़ीत को विश्वास में लेते हैं तथा अत्यधिक गोपनीयता एवं तत्काल भुगतान का दबाव बनाकर लाखों रुपये अपने बैंक खातों में स्थानांतरित करा लेते हैं।इसी प्रकार के एक प्रकरण में लखनऊ शिकायतकर्ता श्री दीपक सिंह द्वारा साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के नाम पर उनसे संपर्क किया। ठगों ने विश्वास में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली तथा उसका दुरुपयोग करते हुए विभिन्न अनधिकृत वित्तीय लेनदेन कर कुल ₹1,96,422/- की साइबर ठगी कर ली।जांच के दौरान संबंधित बैंकों, पेमेंट एग्रीगेटर्स एवं अन्य संस्थाओं से त्वरित समन्वय स्थापित कर संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित किया गया तथा फ्रॉड की गई धनराशि को सुरक्षित कराने हेतु लगातार प्रभावी फॉलो-अप किया गया। इन सतत प्रयासों के फलस्वरूप शिकायतकर्ता के ICICI BANK के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों के द्वारा ठगे गये कुल ₹1,63,992/- (एक लाख तिरसठ हजार नौ सौ बानवे रुपये) /- को शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड में वापस कराया गया है।साइबर सेल की कार्यवाही -शिकायत प्राप्त होते ही साइबर क्राइम सेल पर तुरन्त शिकायत दर्ज करते हुए Golden Hour Response के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों को धनराशि होल्ड कराने हेतु अनुरोध भेजा गया,डिजिटल ट्रांजैक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा विभिन्न वित्तीय संस्थानों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा साइबर क्राइम सेल में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर सीसीएन संख्या-2295/2026, दिनांक 07.07.2026 पंजीकृत किया गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक श्री अमर सिंह के आदेशानुसार मु०आ० अखिलेश पटेल द्वारा प्रकरण में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों कंपनियों से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई की गई।समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप साइबर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता श्री दीपक सिंह से ठगी गई कुल धनराशि ₹1,96,422/- में से ₹1,63,992/- (एक लाख तिरसठ हजार नौ सौ बानवे रुपये) दिनांक 18.07.2026 को | शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। धनराशि वापस प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता ने साइबर,Deletion will finish in the background मु०आ० अखिलेश पटेल, साइबर क्राइम सेल पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ,पीड़ित का धन्यवाद वक्तव्य मैं लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे साथ ₹1,96,422/- लाख की साइबर ठगी हई तो मझे लगा कि मेरी परी धनराशि वापस मिलना लगभग असंभव है। लेकिन साइबर क्राइम सेल की टीम ने मेरी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लगातार फॉलो-अप किया, जिसके परिणामस्वरूप अब तक ₹1,63,992/- (एक तिरसठ हजार नौ सौ बानवे दिनांक 18.07.2026 को धन वापस मिल चुकी है। पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं संवेदनशील का र्यप्रणाली के लिए में पूरी टीम का किया धन्यवाद.
