लखनऊ कमिश्नरेट मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।












वादी श्री हरिशंकर रावत पुत्र स्व० गया प्रसाद निवासी ग्राम कटौली, पोस्ट व थाना काकोरी, लखनऊ द्वारा थाना मलिहाबाद पर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 28.05.2026 को श्री हॉस्पिटल, कसमण्डी कला के बाहर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सं0-UP32HY2969 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। उक्त सूचना के आधार पर थाना मलिहाबाद पर मु0अ0सं0 118/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 11.06.2026 को थाना ठाकुरगंज पुलिस द्वारा एक अन्य अभियोग/प्रकरण में अभियुक्तगण मोहित सिंह एवं सलमान को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में उनके कब्जे से वादी की चोरी गई मोटरसाइकिल सं0- UP32HY2969 बरामद हुई थी। बरामदगी के आधार पर थाना मलिहाबाद के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। उक्त अभियोग में माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त होने के उपरांत अभियुक्त सलमान व मोहित सिंह इस मुकदमे में वांछित चल रहे थे।इसी क्रम में दिनांक 16.07.2026 को थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, अपराध नियंत्रण एवं प्रकाश में आये अभियुक्तों की तलाश के दौरान अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद कलाम निवासी अंसार नगर, गुलाब नगर, मोअज्जम नगर, थाना सआदतगंज, लखनऊ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तारी मेमो तैयार किया गया तथा उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गयी।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना मलिहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद कलाम ने बताया कि उसने अपने साथी मोहित सिंह पुत्र चक्रपाल सिंह निवासी हर्षपुरम कॉलोनी, कैम्पवेल रोड, थाना सआदतगंज, लखनऊ के साथ मिलकर दिनांक 28.05.2026 को श्री हॉस्पिटल, कसमण्डी कला के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल संख्या UP32HY2969 चोरी की थी।मु0अ0सं0 118/2026, घारा 303 (2)/317(2) बी.एन.एस., थाना मलिहाबाद, कमिश्नरेट लखनऊ।सलमान पुत्र मोहम्मद कलाम नि०-अंसारनगर, गुलाबनगर, मोअज्जमनगर, थाना- सआदतगंज, लखनऊ उम्र 19 वर्ष