भारतीय मुद्रा की तस्करी एवं वितरण में संलिप्त एक और अभियुक्त गिरफ्तार, 700 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा एवं 4,110 रुपये की वास्तविक मुद्रा बरामद थाना दुबग्गा पुलिस द्वारा नकली भारतीय मुद्रा के अवैध कारोबार में संलिप्त एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 500 रुपये का 01 एवं 100 रुपये के 02, कुल 700 रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद हुए।नकली नोटों को बाजार में खपाकर अर्जित की गई 4,110 रुपये की वास्तविक भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नकली नोटों को विभिन्न स्थानों पर चलाकर एवं कम कीमत पर उपलब्ध कराकर आर्थिक लाभ अर्जित करता था।उक्त गिरफ्तारी पूर्व में 6,500 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में आपराधिक इतिहास है।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा नकली भारतीय मुद्रा के अवैध कारोबार एवं उससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान निरंतर जारी है।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जनपद में नकली भारतीय मुद्रा के प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबग्गा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नकली भारतीय मुद्रा एवं नकली नोटों को चलाकर अर्जित की गई वास्तविक मुद्रा बरामद की गई है। 11.07.2026 को थाना दुबग्गा पुलिस द्वारा एक कार्रवाई के दौरान अभियुक्त संजीव कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6,500 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई थी। इस संबंध में थाना दुबग्गा पर मु0अ0सं0 0212/2026 धारा 179/180 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तको दिनांक 12.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।पूछताछ के दौरान अभियुक्त संजीव कुमार मिश्रा ने खुलासा किया कि बरामद नकली नोट उसे सुधीर यादव द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। इस महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर थाना दुबग्गा पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।इसी क्रम में दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना दुबग्गा पुलिस टीम ने रात्रि लगभग 21:00 बजे अभियुक्त सुधीर यादव को बरी कलाँ पावर हाउस के पीछे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500 रुपये का एक नकली नोट तथा 100 रुपये के दो नकली नोट, कुल 700 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा