लखनऊ कमिश्नरेट थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना रहीमाबाद पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
01.07.2026 को थाना स्थानीय पर बावत वादिनी व उसके परिवारीजन के साथ विपक्षीगण द्वारा गाली गलौज, लाठी डण्डो से मारपीट व जान से मारने की नीयत से गोली चलाये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस बनाम 01. अनिल 02. हरगोविन्द 03. बबलू 04. पन्द्रह से बीस व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।विवेचना के क्रम में बयान पीड़ित, अवलोकन मेडिकल रिपोर्ट व घटनास्थल के निरीक्षण व वीडियो अवलोकन व अन्य सुसंगत साक्ष्यों के अवलोकन के पश्चात मुकदमा उपरोक्त में अन्य अभियुक्त 01. कुलदीप पुत्र संतोष निवासी ग्राम घोला दुलार थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब 38 वर्ष 02. राम सिंह पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम मोहम्मद नगर रहमतनगर थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष 03. मनीष पुत्र नेकपाल निवासी ग्राम हसनापुर थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ उम्म्र करीब 27 वर्ष की नामजदगी प्रकाश में आयी बयान में पीड़ित व सुसंगत साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण 01. कुलदीप 02. राम सिंह 03. मनीष उपरोक्त को उसके द्वारा कारित जुर्म व धारा से अवगत कराते हुए दिनांक 02.07.2026 को समय करीब 02.10 A.M. बजे थाना स्थानीय से हिरासत पुलिस में लिया गया। दौराने गिरफ्तारी/निगरानी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना में प्रयुक्त 01 अदद खोखा कारतूस 32 बोर, व एक अदद होलिस्टर व मल्टी मीडिया मोबाइल फोन सैमसंग जेड फोल्ड-07 व एक अदद बलेनो कार वाहन संख्या UP32QB6446 व एक अदद महिन्द्रा थार कार वाहन संख्या UP32PP4141 रंग काला बरामद की गयी। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।कुलदीप कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम घोला दुलार थाना रहीमाबाद लखनऊ उम्र करीब 38 वर्ष. राम सिंह पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम मोहम्मद नगर रहमतनगर थाना मलिहाबाद लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष मनीष पुत्र नेकपाल निवासी हसनापुर थाना मलिहाबाद लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष-1 अदद खोखा कारतूस 32 बोर,1 अदद होलिस्टर व मल्टी मीडिया मोबाइल फोन सैमसंग जेड फोल्ड-07,1 अदद बलेनो कार वाहन संख्या UP32QB6446 01 अदद महिन्द्रा थार कार वाहन संख्या UP32PP4141 रंग काला
