जनसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित हैं दीपक कुमार शुक्ला 'दीपू' भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिवस, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की उठाई मांगलखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष एवं कैसरबाग कार्यालय प्रभारी श्री दीपक कुमार शुक्ला 'दीपू' का जन्मदिवस रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय कैसरबाग में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि श्री दीपक कुमार शुक्ला 'दीपू' संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।वक्ताओं ने बताया कि श्री शुक्ला पिछले 16 वर्षों से निरंतर फलाहार व्रत का पालन कर रहे हैं। व्रत पूर्ण होने के अवसर पर वे प्रतिवर्ष विशाल भंडारा, सुंदरकांड पाठ, रामायण पाठ एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एकता एवं सेवा का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा कि श्री शुक्ला समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनके द्वारा समय-समय पर वस्त्र वितरण, भोजन वितरण, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता तथा निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग जैसे अनेक जनहितकारी कार्य किए जाते हैं, जिनकी समाज में व्यापक सराहना होती है।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री दीपक कुमार शुक्ला 'दीपू' ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संतुलित एवं सुनियोजित विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने देश के माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्रभावी नीति एवं कानून बनाने पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों पर दबाव बढ़ा रही है और राष्ट्रहित में इस विषय पर समय रहते ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में सदस्य अनुसूचित आयोग उत्तर प्रदेश सरकार श्री रमेश तूफानी, नगर मंत्री श्री सतीश मिश्रा, भाजपा कार्यालय सहमंत्री श्री मयंक बाजपेई, नगर कार्यसमिति सदस्य भाजपा लखनऊ महानगर श्री रवि प्रकाश जायसवाल, महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती प्रीत पांडे, पूर्व नगर मंत्री युवा मोर्चा श्री आशीष तिवारी 'आशु', श्री हिमांशु पाल, श्री आदित्य सिंह, श्री अंकुर दीक्षित, अधिवक्ता श्री अभिषेक सिंह, श्री अमरनाथ पांडे, श्री राजन सिंह, श्री चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ।