अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया ट्राफिक पुलिस कर्मियों को छाता वितरण किया।

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया ट्राफिक पुलिस कर्मियों को छाता वितरण किया।

लखनऊ । अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा रक्षामंत्री भारत सरकार एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संगठन के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल के आह्वान पर आलमबाग चौराहे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 50 ट्राफिक पुलिस कर्मियों को छाता वितरण किया गया।

 इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि ब्रह्म समाज सदैव अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक समरसता का भाव जगृत होता है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए संगठन के अध्यक्ष सी पी अवस्थी एवं महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल का आभार प्रकट किया! संगठन के अध्यक्ष सी पी अवस्थी ने कहा कि ट्राफिक पुलिस कर्मी भीषण गर्मी, बरसात में अपनी चिंता न करते हुए समाज को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहते हैं और राष्ट्र सेवा में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। संगठन ऐसे राष्ट्र भक्त सिपाहियों को सम्मानित करके स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 संगठन के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने इस कार्यक्रम को अपने ब्रह्मलीन पिता करुणा शंकर शुक्ल जी को समर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो समाज के सभी लोगों के प्रति सेवा का संस्कार दिया गया यह उसी की परिणिति है! भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश किसान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को ऐसे आयोजन के लिए बधाई देते हुए रक्षामंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए सुन्दर व्यवस्था के लिए रामरूप पप्पू यादव और अभिषेक शुक्ल का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था आलमबाग लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राम रुप पप्पू यादव और युवा कार्यकर्ता अभिषेक शुक्ल ने की। संचालन संगठन के प्रदेश महासचिव कौशिक बनर्जी ने किया।

 इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य सुधांशु शुक्ल, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, प्रदीप पाण्डेय, राजीव शुक्ल, विजय मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, शेष नारायण पाण्डेय, अंजनी कुमार दीक्षित, विकास मिश्र, चन्द्र प्रकाश मिश्र, राम किशोर मिश्र, एस के तिवारी, श्रीमती प्रभा मिश्रा, श्रीमती बबुशा शुक्ल, श्रीमती रागिनी दुबे, श्रीमती रीतू तिवारी, श्रीमती सुमन, श्रीमती वन्दना तिवारी, सुमित मिश्र, कृष्ण दत्त अवस्थी आलमबाग लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय सन्मुख, पवित्र सिंह, राजकुमार आदि बहुत से पदाधिकारी उपस्थित हुए।