लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) महोदया द्वारा पश्चिमी जोन का अर्दली रूम आयोजित कर कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) महोदया द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कार्यालय में पश्चिमी जोन के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं अधिकारी/कर्मचारियों के साथ अर्दली रूम (Orderly Room) आयोजित किया गया। बैठक के दौरान महोदया ने पश्चिमी जोन की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गंभीर एवं संगीन अपराधों के शीघ्र अनावरण, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महोदया ने जनसुनवाई एवं आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने थानों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, CCTNS प्रणाली के प्रभावी संचालन, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा पुलिस कार्यालयों की कार्यकुशलता की भी समीक्षा की। बैठक में सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता, बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, नियमित भ्रमण, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को सक्रिय एवं उत्तरदायी भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। अर्दली रूम के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं एवं प्रार्थना-पत्रों पर भी सुनवाई की गई तथा संबंधित मामलों के नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। अपने संबोधन में महोदया ने कहा कि पुलिस सेवा का मूल उद्देश्य आमजन को त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनता की प्रत्येक समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।